फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two involved in 2013 murder case of deputy jailer Anil Kumar Tyagi killed in encounter

प्रयागराज: मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी गैंग के दो बदमाश ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल

Thu, 04 Mar 2021 07:55 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Mar 2021 07:55 AM IST
विज्ञापन
two involved in 2013 murder case of deputy jailer Anil Kumar Tyagi killed in encounter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अरैल इलाके में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए हैं।  मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों की पहचान गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्य वकील पांडेय और अमजद के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने बताया कि वकील पांडेय और अमजद दोनों भदोही के रहने वाले हैं। इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी। साथ ही मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी के कहने पर साल 2013 में वाराणसी के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


यूपी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मारे गए दोनों बदमाश मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग के शार्प शूटर थे। इसके साथ ही वकील पांडेय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। हालांकि मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद दोनों पिछले कुछ समय से दिलिप मिश्रा के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed