{"_id":"6256d228e517e4359d4d743d","slug":"two-innocent-people-drowned-in-a-pond-while-bathing-bodies-found-after-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नहाते समय तालाब में डूबे दो मासूम, कई घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नहाते समय तालाब में डूबे दो मासूम, कई घंटे बाद मिला शव
Wed, 13 Apr 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 07:07 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार उमापुर जिल्ला निवासी आर्यन सात वर्ष पुत्र सुरेश कुमार भारतीय व कृष्ण कुमार दस वर्ष पुत्र बुद्धि प्रकाश बुधवार दोपहर को गांव स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में बुधवार को तालाब में नहाने गए दो मासूम की डूब गए। मासूमों के तलाब में डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मासूमों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। वहीं घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उमापुर जिल्ला निवासी आर्यन सात वर्ष पुत्र सुरेश कुमार भारतीय व कृष्ण कुमार दस वर्ष पुत्र बुद्धि प्रकाश बुधवार दोपहर को गांव स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने दौड़कर उनके परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कृष्ण कुमार कक्षा छह का छात्र था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। एसडीएम बारा सौम्या गुरुरानी ने बताया के मासूम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में उनकी मौत डूबने से आती है तो दैवीय आपदा के तहत परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन