दो हॉस्टल के छात्रों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में शनिवार को दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों गुटोें में पहले मारपीट हुई और फिर वहां ईंट-पत्थर भी चलाए गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उपद्रवी भाग निकले। देर शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एएन झा हॉस्टल में रहने वाले छात्र शनिवार को होली मना रहे थे। भीतर डीजे साउंड भी लगा था और छात्र डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मुस्लिम बोर्डिंग छात्रावास का एक पूर्व छात्र सफारी लेकर निकला। जिसकी गाड़ी से एक छात्र को टक्कर लग गई। इस पर उसके साथियों व सफारीसवार के बीच नोकझोंक होने लगी। सफारीसवार के सूचना देने पर मुस्लिम बोर्डिंग से भी हॉस्टलर जुट गए और फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
बात बढ़ी तो मारपीट हुई और फिर दोनोें पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिली तो कर्नलगंज थाने की फोर्स पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाद करने वाले भाग निकले। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो कुछ हॉस्टलरों ने यह भी बताया कि वह होली खेल रहे थे। इसी दौरान पास में ही स्थित हॉस्टल की ओर से आए युवकों ने ईंट-पत्थर फेंके। जांच पड़ताल केे बाद पुलिस लौट गई। एहतियातन हॉस्टल में बज रहा डीजे साउंड बंद करा दिया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।