{"_id":"5c8e93eabdec221402334b1e","slug":"two-historysheets-with-restricted-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित इंजेक्शन संग धरे गए दो हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित इंजेक्शन संग धरे गए दो हिस्ट्रीशीटर
Mon, 18 Mar 2019 12:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोर के चार शातिर बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित इंजेक्शन संग दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में सिरिंज भी मिली है। पुलिस का कहना है कि दोनों खुद भी नशेड़ी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अटाला स्थित हीरा के खेत के पास से अनिल कुमार व करीम उल्लाह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल 12 डिब्बे बरामद हुए जिनमें 98 निडिल व दो सिरिंज भरे थे। साथ ही 13 ली-जेसिक इंजेक्शन बरामद किए गए जो प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया कि वह यह इंजेक्शन नशे के लिए लाते थे और बेचते भी थे। इंजेक्शन इन्हें मिलता कहंा से था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों खुल्दाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। करीम उल्लाह के ऊपर 18 और अनिल पर 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन