फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two groups, firing in Dhumanjanj Police detained four from the spot

धूमनगंज में भिड़े दो गुट, फायरिंग पुलिस ने मौके से चार को दबोचा

Thu, 28 Mar 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two groups, firing in Dhumanjanj Police detained four from the spot
डेमो - फोटो : डेमो

 धूमनगंज के प्रीतमनगर तिराहे के पास दो गुटों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान ही एक युवक ने फायर झोंक दिया हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से चार बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो तमंचे समेत चार बम बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों को लेकर दोनोें गुटों के बीच मारपीट हुई है।बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मुंडेरा निवासी शीबू उर्फ रफीक की आदिल नामक युवक से बहस हो गई।

विज्ञापन


इसी बीच शीबू ने आदिल को जमकर पीट दिया। पिटने के बाद आदिल ने फोन करके वहां अपने दोस्त गोलू और महताब को भी बुला लिया जबकि शीबू की तरफ से भी कुछ लड़के आ गए। दोस्तों के आ जाने के बाद आदिल ने शीबू पर हमला बोल दिया। मारपीट के बीच ही दोनों गुटों की ओर से तमंचा निकाल लिया गया।
विज्ञापन


तमंचा निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। शीबू की ओर से युवक ने फायर झोंक दिया लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके से चारों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक शीबू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। परिवार की किसी लड़की को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हो गया था। उसी को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed