{"_id":"695825cd089f65aa5904e82a","slug":"two-groups-clashed-over-the-grinding-of-cow-dung-cakes-leaving-one-seriously-injured-naini-news-c-417-1-nan1011-2310-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उपली पाथने को लेकर दो पक्षों में चटकीं लाठियां, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उपली पाथने को लेकर दो पक्षों में चटकीं लाठियां, एक गंभीर
Sat, 03 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मेंडारा गांव में चारागाह में उपली पाथने को लेकर दो पक्षों में लाठी चलीं। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेंडारा निवासी लवकुश तथा राजाराम के बीच गांव में चारागाह की जगह में उपली पाथने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों पक्ष में लाठियां चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के घायल परिजन संग थाने आए थे। जिन्हें पुलिस के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।