प्रयागराज : कुंए में मोटर निकालने उतरे दो दोस्तों की दम घुटने से मौत, जहरीली गैस की आशंका
करछना थाना क्षेत्र के लटकहा पनासा गांव में कुंए में जहरीली गैस होने के कारण मोटर खोलने निकले दो दोस्तों की मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दो घंटी की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र के लटकहा पनासा गांव में कुंए में जहरीली गैस होने के कारण मोटर खोलने निकले दो दोस्तों की मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दो घंटी की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत लटकहा पनासा गांव में कुएं में डाली गई मोटर बाहर निकालने के लिए कुएं के नीचे उतरे दो दोस्तों की दम घुटने से हुई मौत। राम सिंह यादव घर से 500 मीटर की दूरी पर कछारी इलाके में कुंआ बनवा कर उसमें बोरवेल मशीन डाल खेती किसानी का काम करते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ का पानी कुंए के करीब आ गया। इससे कुएं में पानी भर जाने से डाली गई मशीन खराब होने की अंदेशा को जताते हुए मशीन बाहर निकालने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब राम सिंह का बेटा आशू यादव (17) गांव के ही अपने दोस्त शिवाकांत (18) वर्ष पुत्र विजय लाल के साथ कुएं में उतरा था।
कुंए में बने जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों युवक बाहर नहीं निकले तो वहीं पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर-शराबा करने लगे। शोर-शराबा होने की आवाज जैसे ही ग्रामीणों तो पहुंची हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना होने पर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, तहसीलदार रमेश कुमार पांडेय, फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लगभग दो घंटे कड़ी रेस्क्यू के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया।
एक साथ दोनों की हुई मौत को लेकर दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। राम सिंह किसानी का काम करता है। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। बेटे और बेटियों में आशू यादव पहले नंबर का लड़का था, वही विजय लाल यादव राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटो में शिवाकांत दूसरे नंबर का लड़का था।