{"_id":"611170f98ebc3efcd8185566","slug":"two-friends-murdered-police-detained-three-suspected-accused-allahabad-news-ald313002225","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों की हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों की हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली में बिलखता मृत शिव भोले का भाई मुकेश और मां इंद्रावती। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम घर से निकले दो दोस्तों रवींद्र गौतम (22) व शिवभोले गौतम (26) की बदमाशों ने हत्या कर दी और शव धान के खेत में फेंक दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोहरे हत्याकांड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं।
पट्टी कोतवाली के सपहाछात निवासी राजधारी सिंह के धान के खेत में सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे दो युवकों की लाश देख सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त रवीन्द्र गौतम व शिवभोले के रूप में हुई। दोनों जिगरी दोस्त थे। दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। हालांकि नाक व मुंह से खून निकला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवसरा, पट्टी की ओर फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
इस बीच पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पट्टी कोतवाली के सपहा छात गांव में युवकों का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

मृत युवक रवीन्द्र। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

मृत युवक शिव भोले। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन