फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two friends killed in road accident, direct collision between two cars

प्रयागराज : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो कारों में हुई सीधी भिड़ंत

Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
सार

नितिन हबूसा मोड़ के पास का ही रहने वाला था। उसके पिता जीतेंद्र प्रताप सिंह हबूसा मोड़ के पास ही सीमेंट-सरिया की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वह रोहित निवासी दुर्जनपुर झूंसी के साथ किसी काम से शुक्रवार शाम झूंसी गया था।

विज्ञापन
Two friends killed in road accident, direct collision between two cars
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरायइनायत के हबूसा मोड़ के पास रात में हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही कार और उनकी कार में भिड़ंत हो गई। घटना में एलएलबी छात्र नितिन सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी हाल में उसके साथी रोहित यादव (22) को एसआरएन भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन

 


 

 


नितिन हबूसा मोड़ के पास का ही रहने वाला था। उसके पिता जीतेंद्र प्रताप सिंह हबूसा मोड़ के पास ही सीमेंट-सरिया की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वह रोहित निवासी दुर्जनपुर झूंसी के साथ किसी काम से शुक्रवार शाम झूंसी गया था। रात नौ बजे करीब दोनों कार से वापस लौट रहे थे तभी हबूसा मोड़ के पास सामने से आ रही कार और उनकी कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


 

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक नितिन की मौत हो चुकी थी। उसके दोस्त की भी हालत बेहद गंभीर थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी नितिन के घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सरायइनायत पुलिस ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



दो भाइयों में छोटा था नितिन, घर में कोहराम
पुलिस ने बताया कि मृतक नितिन दो भाईयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पिता व मां रेशम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनकी हालत देखकर आसपास के लोगों की भी आंखें भी नम हो गईं। उधर रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह घर पर ही रहताथा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed