फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two drowned in Yamuna river while taking bath, divers pulled them out safely

प्रयागराज : यमुना में नहाते वक्त डूबने से दो किशोरों की मौत, बलुआघाट में हादसा, दो घंटे बाद मिले शव

Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

दोनों अतरसुइया के गोलपार्क के रहने वाले थे। उनके पिता का निधन हो चुका है। सुमित नौवीं में पढ़ाई करता था जबकि प्रवीण सब्जी की दुकान चलाता था। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम चार बजे के करीब दोनों बलुआघाट पहुंचे और बारादरी से होते हुए नहाने के लिए यमुना में उतर गए।

विज्ञापन
Two drowned in Yamuna river while taking bath, divers pulled them out safely
दो किशोरों के यमुना में डूबने के बाद अस्पताल में दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलुआघाट में स्नान के दौरान रविवार शाम दो किशोरों की मौत हो गई। इसमें सुमित हेला (15) व प्रवीण सोनकर (17) शामिल हैं। दोनों के शव गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद निकाले जा सके।

विज्ञापन


दोनों अतरसुइया के गोलपार्क के रहने वाले थे। उनके पिता का निधन हो चुका है। सुमित नौवीं में पढ़ाई करता था जबकि प्रवीण सब्जी की दुकान चलाता था। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम चार बजे के करीब दोनों बलुआघाट पहुंचे और बारादरी से होते हुए नहाने के लिए यमुना में उतर गए। अचानक सुमित का पैर फिसला जिससे वह गहराई में जाकर डूबने लगा। प्रवीण उसे बचाने के लिए बढ़ा तो वह भी गहराई में चला गया। फिर देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।
विज्ञापन


बारादरी के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। फिर पुलिस भी आ गई और गोताखोरों को नदी में उतारा। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजन एसआरएन ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुट्ठीगंज एसओ आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed