{"_id":"5f6f0800b67fe4062f5dbc8f","slug":"two-drowned-in-river-when-went-with-friends-to-take-bath-in-naini","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: दोस्तो संग नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: दोस्तो संग नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 26 Sep 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबे दो दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के अरैल पक्के घाट के सामने दोस्तों संग नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गहरे पानी से बाहर निकाला। वहीं युवकों के डूबने की सूचना पर उनके घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। युवकों का शव बाहर आते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी की आनंद पुरम कॉलोनी में रहने वाले सूरज सिंह (21) व राजरूपपुर निवासी रजनीश जायसवाल ( 22) दो अन्य दोस्तों अनुराग सिंह व राज सिंह के साथ अल्टो कार से शनिवार अरैल की ओर बाइक से घूमने आए थे।
विज्ञापन
इसी बीच सूरज और रजनीश का नहाने का मन हुआ और वो चारों अरैल पक्के घाट पर सच्चा बाबा आश्रम के सामने स्नान करने लगे। सूरज और रजनीश नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद दोस्तों व अन्य लोगों ने दोनों को डूबता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नदी में बहाव के कारण दोनों दूर बह गए। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। दोनों युवकों का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना से घाट पर व मृतकों के घर पर कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।