फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two criminals arrested in police encounter

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को लगी गोली गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
two criminals arrested in police encounter
सोरांव थाना क्षेत्र में हुई वारदात, लूट समेत अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे इनामी बदमाश प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के लोसन पुलिया के पास मंगलवार भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों पर जिला पुलिस की ओर से 25-25 हजार का इनाम घोषित था और वह लूट समेत अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि लूट के मामले में वांछित चल रहे बदमाश मोहम्मद जुनैद के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी वह शांतिपुरम में मौजूद है। भोर में 3:30 बजे के करीब सूचना मिली की रेलवे क्रॉसिंग की ओर से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर लोसन पुलिया की ओर भाग रहे हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अफसरों का दावा है कि इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी इसके बाद वह बाइक समेत नीचे गिर पड़े और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस के साथ ही मौके से एक खोखा बरामद किया गया। इनमें मोहम्मद जुनैद पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मानधाता, प्रतापगढ़ व अबू एस निवासी रुदापुर सोरांव शामिल हैं। 0000000000000000000000000 रायपुर व कानपुर पुलिस ने भी रखा था इनाम दोनों शातिर अपराधी हैं और उन पर लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। दोनों पर जिला पुलिस की ओर से 25-25 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अबू एस पर कानपुर नगर पुलिस ने भी 10000 का इनाम रखा था। इसी तरह जुनैद छत्तीसगढ़ रायपुर से भी 25000 का इनामी है। अबू एस पर कुल 6 और जुनैद पर दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मोबाइल में थाने में पिछले साल हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed