फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two candidates arrested in RO-ARO paper leak case

Prayagraj News: आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two candidates arrested in RO-ARO paper leak case
उप्र लोक सेवा आयोग की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को दो अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए। दोनों ने पेपर लीक करने वाले गिरोह के सरगना व उसके करीबियों से 12-15 लाख में डील की थी। साथ ही भोपाल के होटल में जाकर प्रश्न व उत्तर रटने में भी शामिल थे।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में प्रयागराज के मेजा थाने के सिरसा के रमकियान निवासी अचल सेठ का बेटा धर्मेंद्र और आजमगढ़ के तहबरपुर थाने के बीबीपुर कदीम निवासी राजनाथ राम का बेटा रजनीश शामिल है। धर्मेंंद्र को कानपुर नगर के बजरिया थाने के पी रोड स्थित हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के पास से रविवार शाम 04:45, जबकि रजनीश को एसटीएफ कार्यालय गोरखपुर से दोपहर 03:45 बजे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह पेपर लीक कराने वाले गैंग के संदीप पांडेय के संपर्क में थे। आठ फरवरी को वह प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से भोपाल पहुंचे। जहां से संदीप के बताने के अनुसार ही होटल कमल पैलेस, आनंद नगर गए। वहां संदीप ने उन्हें कमरा नंबर 202 में रुकवाया। होटल के रजिस्टर में एंट्री के समय उसने अपनी आईडी भी दी थी। वहां 07-08 अन्य लड़के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन दोपहर को संदीप, गैंग के विशाल, सुभाष प्रकाश, विवेक उपाध्याय व तीन-चार अन्य लोगों के साथ प्रश्नपत्र लेकर वहां आए। इसमें सामान्य अध्ययन व हिंदी के प्रश्न थे।
इन प्रश्नों को गूगल के माध्यम से हल करवाने के बाद सभी युवकों को प्रश्न-उत्तर रटवाए गए। शाम को सभी लोगों से प्रश्न-उत्तर वापस ले लिए गए और वापस जाकर परीक्षा देने को कहा गया। 11 फरवरी को परीक्षा में वही प्रश्न आए, जो रटवाए गए थे। दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इसके लिए संदीप ने 12-15 लाख रुपये लिए थे।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी संदीप को उसके साथियों सहित 23 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभ्यर्थियों को साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। उन्हें सोमवार को लेकर एसटीएफ सिविल लाइंस थाने पहुंची। प्रकरण से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। एसटीएफ सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed