फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two BJP workers clashed for taking credit for road construction, fighting

सड़क निर्माण का श्रेय लेने के लिए भाजपा के दो कार्यकर्ता भिड़े, मारपीट

Sat, 03 Oct 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two BJP workers clashed for taking credit for road construction, fighting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहगंज के नखास कोहना इलाके में भाजपा के दो कार्यकर्ता होर्डिंग को लेकर भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे को दुकान में घुसकर पीट दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


शाहगंज की खलीफा मंडी में सांसद निर्माण निधि से सड़क निर्माण को लेकर होर्डिंग लगी थी। नखास कोहना के बादल केसरवानी भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग आए और होर्डिंग उखाड़ दी। इसके बाद उनकी दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट और छिनैती की। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों पक्ष बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और अलग-अलग नेताओं के समर्थक हैं। सड़क निर्माण में क्रेडिट को लेकर उनमें झगड़ा हो गया था। इसी का वीडियो वायरल हुआ तो शहर में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने अरुण केसरवानी, अनुज केसरवानी, आशीष केसरवानी, अमित केसरवानी, शुभम केसरवानी, आवेश केसरवानी और ओमप्रकाश अग्रहरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed