फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bikes collide in fog, one dead, three injured

Prayagraj News: कोहरे में दो बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide in fog, one dead, three injured
उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर जनेह थाने के पास बृहस्पतिवार को दोपहर घने कोहरे के कारण दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र (उत्तर प्रदेश) और जनेह थाना क्षेत्र (मध्य प्रदेश) की सीमा पर हुआ। हादसे में बसंत राज सिंह (30) पुत्र बृज नारायण सिंह, निवासी अजोरा थाना सुहागी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शंकर कोल (23) पुत्र पवन कोल, पुनीत कोल (22) पुत्र कन्हैया कोल निवासी खटकरी थाना जनेह और मनोज पांडे (32) पुत्र जागेश्वर पांडे, निवासी अजोरा थाना सुहागी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ और जनेह पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच में घटनास्थल मध्य प्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया गया। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मध्य प्रदेश स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed