फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested for robbing Kolkata tourist's bullet returning from Leh Ladakh

लेह लद्दाख से लौट रहे कोलकाता के पर्यटक की बुलेट लूटने वाले दो गिरफ्तार 

Thu, 09 Sep 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 08:04 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सूर्यसेन रोड के रहने वाले शशांक मजूमदार अपने एक साथी के साथ बुलेट से जम्मू कश्मीर और लेह-लद्दाख के भ्रमण के लिए निकले थे। दोनों अलग अलग बुलेट से थे।

विज्ञापन
Two arrested for robbing Kolkata tourist's bullet returning from Leh Ladakh
arrest - फोटो : istock

विस्तार

लेह लद्दाख से वापस लौट रहे पर्यटक शशांक मजूमदार का बुलेट लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बुलेट, पैकिंग बैग तथा अन्य सामान भी बरामद हो गया। 28 अगस्त को घटना वाली रात बदमाशों ने वकील और लेखपाल के साथ लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं का भी खुलासा हो गया है। वकील के दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सूर्यसेन रोड के रहने वाले शशांक मजूमदार अपने एक साथी के साथ बुलेट से जम्मू कश्मीर और लेह-लद्दाख के भ्रमण के लिए निकले थे। दोनों अलग अलग बुलेट से थे। भ्रमण के बाद वे वापस लौट रहे थे। 28 अगस्त की रात शशांक बुलेट से थरवई पहुंचे। यहीं हाईवे पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। शशांक को तमंचा सटाकर उनका बुलेट, मोबाइल और पर्स लूट लिया गया।

विज्ञापन

उनका पैकिंग बैग बुलेट पर ही बंधा था। बदमाश बुलेट से भाग निकले थे। घटना के समय शशांक के दोस्त पीछे थे। वह जब पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे। दोस्त के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद शशांक वापस कोलकाता चले गए थे। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस को कुछ दिन एक सुराग मिला। बदमाशों ने लूट के बाद बुलेट झूंसी के शेरडीह के रहने वाले लालजी यादव के घर खड़ा कर दिया था। पुलिस लाल जी तक पहुंच गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि घटना को विपिन पासी, आकाश यादव और महेंद्र उर्फ फुल्लर सरोज ने अंजाम दिया था।

 

लूटे गए सामानों को लाल जी यादव और राजेंद्र कुमार के यहां रखा गया था। पुलिस ने आज लालजी और विपिन को गिरफ्तार कर लिया। आकाश, महेंद्र और राजेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनके पास से बुलेट, पैकिंग बैग, तमंचा और तीन हजार भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उसी रात एक वकील और लेखपाल को भी लूटा था। वकील के दोनों मोबाइल और लेखपाल से लूटे गए रुपये बरामद हो गए हैं। 

बुलेट मिलने की खबर सुनते ही खुशी से चीख पड़े शशांक 
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सूर्यसेन रोड के रहने वाले शशांक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। वे अपने बुलेट से भारत के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर चुके हैं। बुलेट लूटे जाने के बाद वह काफी निराश थे। इंस्पेक्टर थरवई कुशलपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को जब उनसे मोबाइल पर बुलेट मिलने की सूचना दी तो वह खुशी से चीख पड़े। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह इतना दुखी थे कि अब कहीं भी न जाने की कसम खा लिए थे, लेकिन अब वह फिर भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed