{"_id":"694b00e71c156d251a087608","slug":"twenty-five-percent-discount-on-principal-amount-including-surcharge-to-consumers-naini-news-c-257-1-sald1006-118979-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उपभोक्ताओं को सरचार्ज समेत मूलधन में पच्चीस प्रतिशत की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उपभोक्ताओं को सरचार्ज समेत मूलधन में पच्चीस प्रतिशत की छूट
Wed, 24 Dec 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी राहत देते हुए पहली दिसंबर से उपभोक्ताओं को मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है। इसके साथ सर्च चार्ज (ब्याज) पर 100 प्रतिशत छूट है। बकाया बिल को छोटी-छोटी आसान किस्तों में जमा करने की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यही नहीं, बढ़े हुए बिलों को अपने आप औसत खपत के हिसाब से कम करने की सुविधा मिल रही है।
उपखण्ड विद्युत विभाग कौंधियारा अरुण शुक्ला ने बताया कि जारी, कौंधियारा, गौरा और कौहट को मिलाकर 16438 उपभोक्ता है ओटीएस प्रथम के तहत 1500 उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं। मंगलवार तक 12 प्रतिशत रिकवरी के दौरान आठ लाख रुपये जमा कराया गया।