रेलवे : निवाड़ी स्टेशन भी रुकेगी तुलसी एक्सप्रेस, प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक के बीच होता है संचालन
प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस का अब झांसी के निवाड़ी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 15 फरवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस का अब झांसी के निवाड़ी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 15 फरवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। अभी छह माह के लिए दोनों ओर से एक-एक मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। तुलसी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलती है। इसका बांदा, झांसी, भोपाल समेत कुल 22 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव है। निवाड़ी पर इसके ठहराव की मांग लंबे समय से चल रही थी।
रेलवे ने फिलहाल 15 फरवरी से निवाड़ी में एक मिनट का ठहराव सुनिश्चित कर दिया है। गाड़ी संख्या 22130 शाम 6.30 बजे प्रयागराज से रवाना होने के बाद रात 12.38-12.39 बजे निवाड़ी पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक रविवार एवं मंगलवार सुबह छह बजे चलने के बाद रात 12.40-12.41 बजे निवाड़ी आएगी।
इस दौरान तुलसी एक्सप्रेस का हरपालपुर और मऊरानीपुर में भी आगमन-प्रस्थान का समय बदल जाएगा। लोकमान्य तिलक से आने वाली तुलसी अब मऊरानीपुर रात 1.04 की जगह 1.10 बजे एवं हरपालपुर रात 1.26 की जगह 1.34 बजे पहुंचेगी।