फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trump tells 20 lies a day, facing protests within the country: Shankaracharya Nischalananda

ट्रंप दिनभर में बोलते हैं 20 झूठ, देश में ही कर रहे विरोध का सामना : शंकराचार्य निश्चलानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Trump tells 20 lies a day, facing protests within the country: Shankaracharya Nischalananda
गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दिन में 20 झूठ बोलते हैं। उनकी बातों का महत्व अब विश्व स्तर पर नहीं रह गया है। शुक्रवार को नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में 10 दिनी प्रवास पर पुरी शंकराचार्य पहुंचे हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि ट्रंप के इसी रवैये के कारण उनके देश में भी उनका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग को लेकर भारत की तटस्थ नीति को सही और उपयोगी बताया। कहा कि भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा है। भारत के रूस से अच्छे रिश्ते हैं। साथ ही अमेरिका से भी तमाम व्यापारिक संबंध हैं। ईरान से भी लंबे वक्त से भारत के रिश्ते अच्छे हैं। ऐसी स्थिति में भारत का तटस्थ रहना ही कूटनीति के लिहाज से उचित है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में शंकराचार्य से बड़ा कोई पद नहीं, सभी को करना चाहिए सम्मान
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर किए गए सवाल पर पुरी शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य से बड़ा कोई पद नहीं होता है और इस पद का सभी को सम्मान करना चाहिए। ऐसे पद पर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दुनिया भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रही

पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत अपनी विदेश नीति के कारण ही रूस से लेकर ईरान और अमेरिका को भी साध रहा है। यही वजह है कि पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन भारत में अब भी सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए पुरी शंकराचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि के कारण ही भारत की ओर आज विश्व की महा शक्तियां भी आशा की दृष्टि से देख रही हैं। शायद उन्हें लगता है कि भारत ही ऐसा देश है जो इस उथल-पुथल को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed