फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck hits three bikes separately in Phulpur, two dead, three seriously

ट्रक ने मचाया कोहराम : 500 मीटर तक शव और 16 किलोमीटर तक घसीटता ले गया बाइक, दो की मौत

Thu, 21 Sep 2023 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

फूलपुर इफको पुलिस चौकी के पास शाम करीब नौ बजे फूलपुर की तरफ आ रहे ट्रक ने बाइक सवार ओम प्रकाश निवासी दल्लू का पूरा मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर एवं अमित कुमार (24) निवासी जरौना बरसठी जनपद जौनपुर को रौंद दिया।

विज्ञापन
Truck hits three bikes separately in Phulpur, two dead, three seriously
फूलपुर में घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेज रफ्तार ट्रक चालक फूलपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन बाइकों को रौंदते हुए भाग निकला। एक बाइक सवार के शव को 500 मीटर व एक बाइक को 16 किलोमीटर तक घसीटता हुआ चला गया। टंकी फटने की वजह से जब सारा डीजल बह गया तब 20 किलोमीटर बाद ट्रक बंद हो गया। इसके बाद ही पुलिस चालक को पकड़ पाई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इफको पुलिस चौकी के पास बुधवार रात करीब नौ बजे फूलपुर की तरफ आ रहे ट्रक ने बाइक सवार ओम प्रकाश निवासी दल्लू का पूरा मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर एवं अमित कुमार (24) निवासी जरौना बरसठी जनपद जौनपुर को रौंद दिया। हादसे में ओम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक ट्रक में फंस गई, जिसे घसीटते हुए चालक ट्रक लेकर भागने लगा। घिसटते हुए बाइक का आधा हिस्सा करीब डेढ़ किमी दूर फूलपुर नहर की पुलिया पर गिर गया।
विज्ञापन

 

Truck hits three bikes separately in Phulpur, two dead, three seriously
ट्रक के रौंदने से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

बेतहाशा भाग रहा ट्रक चालक बस अड्डे के पास बाइक से जा रहे धीरेंद्र पाल (40) निवासी तेंदुई सराय इनायत को भी रौंद दिया। घटना में बाइक सवार युवक का शव ट्रक में फंस गया। करीब 500 मीटर दूर बाबूपुर गांव के सामने मस्जिद के पास शव का क्षत-विक्षत आधा हिस्सा छूट गया और कुछ हिस्सा ट्रक में ही फंसा रह गया।

तहसील के सामने ट्रक ने तीसरे बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा देख फूलपुर के ग्रामीणों और इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने जौनपुर की तरफ भाग रहे ट्रक का पीछा करने शुरू किया। फूलपुर से करीब 20 किमी दूर प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर थाने के पहले रेल क्रॉसिंग पर गड्ढे में ट्रक का पहिया जाने से जब ट्रक में झटका लगा तक फंसा बाइक का आधा हिस्सा गिर गया। क्रॉसिंग से तीन किलोमीटर आगे ट्रक चालक को पुलिस पकड़ पाई।

बीस किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाया, डीजल खत्म हुआ तब खड़ा हुआ ट्रक

तीन बाइक सवारों को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों के साथ इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ दौड़ाते रहे, लेकिन चालक वाहन रुका नहीं। ट्रक मुंगरा बादशाहपुर थाने के आगे पहुंचा तो फंसी बाइक के कारण ट्रक की टंकी में जो छेद हो गया था, उससे तेल बहने लगा था। तेल खत्म होने के बाद ट्रक बंद हो गया। इसके बाद चालक उतरकर भागने लगा। इसपर पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन

फूलपुर में दर्दनाक हादसे से खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

बुधवार देर शाम ट्रक चालक की लापरवाही से हुए दर्दनाक हादसे को देख कर हर शख्स के रोंगटे खड़े हो गए। मौजूद लोग बस यही कहते रहे कि फूलपुर में इस तरह का हादसा कभी नहीं हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक अज्ञात है। उसकी शिनाख्त करने में पुलिस लगी हुई है।

बीस किमी तक ट्रक को दौड़ाती रही पुलिस, टंकी फटी तो ट्रक रूका

फूलपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों को रौंदकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों के साथ इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ दौड़ाते रहे, लेकिन चालक वाहन लेकर भागता रहा। मुंगरा बादशाहपुर थाने के आगे ट्रक पहुंचा तो अचानक ट्रक की डीजल टंकी फट गई। जिससे डीजल गिर गया। तब जाकर ट्रक रूका। मुंगराबादशाहपुर एवं फूलपुर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को पकड़ लिया।

बादशाहपुर में बीच सड़क पर खड़ी हुई ट्रक, लगा जाम

मुंगरा बादशाहपुर बाजार में टंकी फटने पर बीच सड़क पर ट्रक खड़ा हो गया। इससे प्रयागराज-जौनपुर मुख्य राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed