फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck drivers beaten at Mungari toll plaza, sued

मुंगारी टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों की पिटाई, मुकदमा

Tue, 04 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers beaten at Mungari toll plaza, sued
Truck drivers beaten at Mungari toll plaza, sued
करछना। औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको लेकर आए दिन मारपीट एवं हंगामा हो रहा है। पुलिस जानने के बावजूद मौन है। आरोप है कि पिछले दिनों एक व्यक्ति से वसूली को लेकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी ने इस संबंध में शनिवार की रात पांच नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

करछना के रहने वाले रिंकू सिंह के मुताबिक मुंगारी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से जबरिया वसूली की जा रही है। ट्रक चालकों से तो निर्धारित टोल टैक्स रेट से कई गुना ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। बीते दिनों ट्रक चालकों ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालकों से गाली गलौज करते हुए मारपीट की और नकदी छीन लिए। जिसे लेकर टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ। रिंकू सिंह ने मामले की नामजद तहरीर दी। औद्योगिक क्षेत्र थाने ने मिंटू शुक्ला, रितेश, विनायक, अमित मिश्रा व 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सरकार की ओर से टोल टैक्ट की सूची लगाई गई है। वाहन स्वामियों को निर्धारित टोल टैक्स देना है। अगर इससे अधिक वसूली की गई है। तो वाहन स्वामी शिकायत कर सकते हैं। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एके राय, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed