{"_id":"5f9c69108ebc3e9bde7bdb57","slug":"truck-driver-shot-dead-in-raniganj-allahabad-news-ald290327124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज में ट्रक चालक को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज में ट्रक चालक को मारी गोली, हालत नाजुक
Sat, 31 Oct 2020 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज के अमहटा गांव के समीप बदमाशों की गोली से घायल ट्रक चालक के अस्पताल पहुंचने पर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय बाजार से घर जा रहे ट्रक चालक अतीक (35) पुत्र फतेह मोहम्मद को पल्सर सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।
रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना निवासी अतीक अहमद उर्फ मुन्ना ट्रक चालक है। वह दो दिन पहले ट्रक लेकर घर आया था। शुक्रवार को वह रानीगंज बाजार आया था। यहां से शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर जा रहा था।
रेलवे क्रासिंग अमहटा के करीब ईंट-भट्ठे पर पहले से मौजूद पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसे करीब से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बस्त्रत्तइकञ लेकर रानीगंज की ओर भाग निकले।सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से अतीक को सीएचसी रानीगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां भी डाक्टरों ने उसका इलाज करने के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। अतीक के भाई ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश है। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अरतीक की गांव के अलावा दूसरे लोगों से भी रंजिश चल रही थी। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

रानीगंज के अमहटा गांव के समीप बदमाशों की गोली से घायल ट्रक चालक अतीक।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज में बदमाशों द्वारा ट्रक चालक को गोली मारने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य।- फोटो : PRATAPGARH