फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck, driver and driver seriously face to face on highway

हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, चालक व खलासी गंभीर

Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck, driver and driver seriously face to face on highway
लालगंज के लीलापुर में ट्रकों के आमने सामने की टक्कर में घायल खलासी। - फोटो : PRATAPGARH
हाईवे पर आमने-सामने दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक हाईवे पर ही पलट गई। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के लीलापुर के समीप ढकवा मोड़ पर बुधवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जाता है कि एक ट्रक बदलापुर जौनपुर जा रहा था। तभी सामने से रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए हादसे में बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में रायबरेली की ओर जा रही ट्रक का चालक बंसतलाल (25) पुत्र बैजनाथ व खलासी उदयराज पाल (30) पुत्र कांतीलाल निवासी हरी का पुरवा थाना आसपुर देवसरा घायल हो गए। हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक व खलासी को लालगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरे ट्रक के चालक व खलासी भाग निकले।

लालगंज के लीलापुर में ट्रकों के आमने सामने की टक्कर में घायल चालक।

लालगंज के लीलापुर में ट्रकों के आमने सामने की टक्कर में घायल चालक।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के लीलापुर में आमने सामने की भिडंत में पलटा ट्रक।

लालगंज के लीलापुर में आमने सामने की भिडंत में पलटा ट्रक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed