{"_id":"5d2392198ebc3e6ca302a45a","slug":"truck-allahabad-news-ald248901096","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सप्ताह बढ़ सकता है ट्रकों का मालभाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सप्ताह बढ़ सकता है ट्रकों का मालभाड़ा
विज्ञापन
TRUCK
प्रयागराज। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के बीच मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी मालभाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। यूनियन ने मालभाड़े में अधिकतम 25 फीसदी तक की वृद्धि की है। व्यापारियों के मुताबिक मिनी ट्रक के मालभाड़े में बढ़ोतरी की वजह से खाद्य सामग्रियों की कीमतों उछाल आना तय है। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।
पांच जुलाई को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट के बाद पेट्रोल-डीजल में सेस और इंफ्रा टैक्स बढ़ने के बाद प्रयागराज में डीजल का दाम दो रुपये से ज्यादा बढ़ गया। डीजल की कीमत बढ़ने के बाद मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन और प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी की है। प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन केे अध्यक्ष अनिल कुशवाहा की माने तो उनका राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इस संबंध में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। 15 जुलाई के बाद संगठन की ओर से मालभाड़ा में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि प्रति क्विंटल दस रुपये की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
इसी तरह से मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष परमानंद त्रिपाठी उर्फ सोटा स्वामी ने कहा कि माल बढ़ाना ट्रांसपोर्टराें की मजबूरी है। क्योंकि प्रयागराज में डीजल का दाम 65 रुपये से ज्यादा हो चुका है। पुराने भाड़े पर ट्रक का संचालन कर पाना संभव नहीं है। सरकार को डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मालभाड़ा इसी सप्ताह बढ़ सकता है। उधर प्रयागराज गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी का कहना है मिनी ट्रक का मालभाड़ा बढ़ा तो निश्चित ही भाड़ा बढ़ने के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम में तेजी आनी तय है। खासतौर से सब्जी आदि के दाम एकबारगी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज से मिनी ट्रक का भाड़ा रुपये में
कहां तक वर्तमान प्रस्तावित
लखनऊ 5500 6000
वाराणसी 5000 5500
मिर्जापुर 5000 5500
जौनपुर 5000 5500
गोरखपुर 10000 11000
गाजियाबाद 12000 13000
आगरा 8000 9000
मेरठ 12000 13000
कानपुर 5500 6000