{"_id":"66f7d0ac885b43096405d2b1","slug":"troubled-by-the-harassment-of-her-friend-b-tech-student-hanged-herself-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दोस्त की प्रताड़ना से परेशान होकर बीटेक छात्रा ने लगाई थी फांसी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दोस्त की प्रताड़ना से परेशान होकर बीटेक छात्रा ने लगाई थी फांसी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज
Sat, 28 Sep 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:17 PM IST
सार
मेजा के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस आयुक्त तरुण गाबा को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी आईईआरटी से बीटेक कर रही थी। छोटी बेटी सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी। 20 अगस्त की सुबह छोटी बेटी के कई बार फोन करने पर उसने नहीं उठाया तो वह गायत्री नगर स्थित उसके कमरे पर गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में किराये पर कमरा लेकर आईईआरटी से बीटेक करने वाली छात्रा ने दोस्त की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदे से लटक कर जान दी थी। साथियों व छात्रा के मोबाइल से इस बात का खुलासा होने पर 39 दिन बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मेजा के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस आयुक्त तरुण गाबा को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी आईईआरटी से बीटेक कर रही थी। छोटी बेटी सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी। 20 अगस्त की सुबह छोटी बेटी के कई बार फोन करने पर उसने नहीं उठाया तो वह गायत्री नगर स्थित उसके कमरे पर गई। वहां देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस से जब्त बेटी का फोन परिजनों ने लिया तो कई बातों का खुलासा हुआ। फोन देखने और बेटी के कुछ साथियों से बात करने के बाद पता चला कि मेजा निवासी राघवेंद्र उर्फ राघव मोहनवाल उसका सीनियर था। एक ही क्षेत्र के होने की वजह से दोनों की दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि राघवेंद्र शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वह दूसरी लड़की को झांसे में लेकर छात्रा से दूरी बना ली। लेकिन, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लोकलाज की डर से छात्रा यह बात किसी से नहीं बता सकी। वहीं, राघवेंद्र ने संबंध की बातें अन्य छात्रों को बता दी थीं। इससे परेशान होकर छात्रा ने 19 अगस्त की रात कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी।