फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triveni Sangam became Shiva-filled with the holy dip of Mahashivratri, 80 lakh devotees took bath

माघ मेला : महाशिवरात्रि की पावन डुबकी से शिवमय हुआ त्रिवेणी संगम, 80 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Sun, 19 Feb 2023 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 12:33 AM IST
सार

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर आखिरी डुबकी के साथ शनिवार को माघ मेले की पूर्णाहुति हो गई। द्वादश माधव की धरा पर शिव की आराधना संगम पर देखे बनी। डुबकी लगाने के साथ ही रेत से शिवलिंग बनाकर श्रद्धालु अर्घ्यदान करते रहे।

विज्ञापन
Triveni Sangam became Shiva-filled with the holy dip of Mahashivratri, 80 lakh devotees took bath
Prayagraj : महाशिवरात्रि पर संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर आखिरी डुबकी के साथ शनिवार को माघ मेले की पूर्णाहुति हो गई। द्वादश माधव की धरा पर शिव की आराधना संगम पर देखे बनी। डुबकी लगाने के साथ ही रेत से शिवलिंग बनाकर श्रद्धालु अर्घ्यदान करते रहे। देर शाम तक मेला प्रशासन ने 8.50 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया। भोर में ही हर हर महादेव के जयघोष से संगम क्षेत्र शिवमय हो गया। रेती पर दीपदान, ध्यान और अनुष्ठान के लिए तांता लगा रहा। गाजे-बाजे के साथ भोले भक्त संगम पहुंच रहे थे। रेती पर शिवलिंग बनाकर महिलाएं पूजन करती रहीं।

विज्ञापन





विज्ञापन




घाटों पर हल्दी-चंदन के टीके लगाकर गंगा पूजन करने के साथ ही गंगा मैया के गीत गाए जा रहे थे। पौ फटने के साथ ही संगम जाने वाले मार्गों पर हर तरफ सिर्फ भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। रेती पर शिव स्वरूपों में लोग विग्रह बनाकर पूजते रहे, तो मेले के आखिरी दिन पांटून पुलों पर आरपार की मालाएं भी मनौती मानने वाली महिलाएं चढ़ाकर धन्य होती रहीं। कहीं मुंडन संस्कार तो कहीं खीर-पूड़ी का भोग भी गंगा माता को लगाया जाता रहा। रेत से बने शिवलिंगों पर संगम तट पर फूलमाला चढ़ाने और आरती उतारने के लिए जगह-जगह भीड़ लगी रही।संतों-भक्तों की टोलियां डुबकी मारकर निहाल होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Triveni Sangam became Shiva-filled with the holy dip of Mahashivratri, 80 lakh devotees took bath
Prayagraj News : महाशिवरात्रि पर संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

महाशिवरात्रि पर स्नान के साथ रेती पर दीपदान और गंगा पूजन का सिलसिला घाटों पर एक जैसा था। संगम के अलावा रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध घाट पर भी भोले भक्तों का रेला आखिरी डुबकी के लिए उमड़ता रहा। लोग माथे पर तिलक-त्रिपुंड लगाए लुटिया में गंगा जल भर कर मंजिल की ओर बढ़ते रहे। रेती पर जगह-जगह जप, तप और ध्यान में भी लोग लीन रहे। आखिरी स्नान पर्व पर हर तरफ से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुधवार की शाम को ही वाहनों का प्रवेश संगम क्षेत्र में रोक दिया गया था।


8.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के माघ मेला के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने का मेला प्रशासन ने किया दावा।

-02 हजार से अधिक पुलिस, पीएसी,आरएएफ, पुलिस कर्मियों समेत अन्य जवानों ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी।

42 दिन तक चले माघ मेले का आखिरी स्नान के साथ समापन।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed