फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple talaq case in Kareli

शिक्षक पति ने तीन बार तलाक बोलकर तोड़ा नाता, केस

Sun, 09 Feb 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq case in Kareli
Triple talaq case in Kareli
पीड़िता ने करेली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में रहने वाली साजिया तबस्सुम से तीन तलाक बोलकर शिक्षक पति ने नाता तोड़ लिया। आरोप है कि गैरकानूनी ढंग से दूसरा निकाह भी कर लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो करेली पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साजिया ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 2009 में गोंडा निवासी हकीकुल्लाह से हुआ जो सहायक अध्यापक हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पांच लाख नगद व स्विफ्ट कार के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट कर भगाए जाने के बाद 2010 में उसने मायके में एक बच्ची को भी जन्म दिया। दो महीने बाद पति व अन्य ससुरालीजन उसे बहाने से ले गए लेकिन फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस सदमे में उसके मां-बाप का भी इंतकाल हो गया। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत की जिसके बाद करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed