Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple Murder Case: Not a brother, but a butcher... who so brutally murdered his father

Triple Murder Case : भाई नहीं, कसाई है... जो इतनी बेरहमी से पिता, बहन और भांजी की हत्या

Wed, 07 Jan 2026 06:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 06:36 AM IST
सार

मेरा भाई नहीं वो कसाई है, इतनी बेरहमी से उसने पिता, बहन और भांजी की हत्या की है। उस पर भी गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। ऐसे कसाई भाई को अजीवन कारावास होनी चाहिए।

विज्ञापन
Triple Murder Case: Not a brother, but a butcher... who so brutally murdered his father
मऊआइमा ट्रिपल मर्डर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा मुकुंद लाल, पिता, बहन और भांजी की हुई है हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरा भाई नहीं वो कसाई है, इतनी बेरहमी से उसने पिता, बहन और भांजी की हत्या की है। उस पर भी गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। ऐसे कसाई भाई को अजीवन कारावास होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन से भी मेरी मांग है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाया जाए। यह कहना था छोटे भाई मुकुंद कुमार पटेल का। मंगलवार शाम परिवार मोर्चरी पहुंचा, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम हाउस में शाम 5:30 बजे मुकुंद कुमार, उसके जीजा और समेत अन्य परिवार के लोग पहुंचे। डॉक्टरों की पैनल ने देर शाम तीनों शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मुकुंद का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि घटना की रात भाई मुकेश के घर ससुराल से साढ़ू और गांव के कुछ लोग इकट्ठा हुआ थे। सभी नववर्ष के खुशी में घर में पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद भाई पिता के पहुंचा और बहसबाजी के बाद उन्हें और बहन व भांजी को मौत घाट उतार दिया। मुकुंद ने बताया कि अगले दिन जब वह अपने काम से वापस घर लौट रहे थे उन पर भी मुकेश ने बिना कोई बात के हमला कर दिया था। गनीमत रही कि घटना में वह बाल-बाल बच गए। गोली सिर्फ गर्दन को छूती हुई निकल गई।

विज्ञापन

 

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पिता, बहन और भांजी की हत्या के बाद मुकुंद को भी अपनी हत्या का डर सता रहा है। यही वजह है कि मुकुंद ने पुलिस से गुहार लगाकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। कहा कि एक परिवार के जब तीन लोगों की हत्या हो सकती है तो उसे भी किसी दिन जान से मारा जा सकता है। वहीं, मुकुंद कहा कि मुकेश को गांव के ही एक शख्स ने मुकेश को तमंंचा दिया था। पुलिस उक्त आरोपी भी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed