फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple murder case: Location of one accused found in Mumbai

तिहरे हत्याकांडः एक आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली

Thu, 22 Aug 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Triple murder case: Location of one accused found in Mumbai
Triple murder case: Location of one accused found in Mumbai - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। चौफटका में हुए तिहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपी 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की पहुंच से दूर हैं। उनकी धरपकड़ को क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है लेकिन, वह भी अब तक नाकाम ही साबित हुई। पुलिस की दो टीमों ने फरार आरोपियों की तलाश में फतेहपुर एवं कौशांबी में दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली है। उसकी धरपकड़ को पुलिस रवाना की जाएगी। उधर, वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना स्थल पर आज भी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

धूमनगंज के चौफटका में 18 जुलाई को रास्ते को लेकर हुए विवाद में लालू यादव, अजीत व करन पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बलवंत सिंह व उसकी पत्नी कुसुमलता, उसके बेटे अजीत सिंह, चंदन सिंह, सोनल सिंह, सूरज सिंह, संजू सिंह, मंजरी उर्फ मंजू पत्नी चंदन, रचना पत्नी सूरज मनीष शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में नामजद 10 आरोपियों में आठ पकड़े जा चुके जबकि सोनू और सूरज अभी तक फरार हैं। सूरज की रिश्तेदारी कौशांबी के मंझनपुर गांव में भी है।
विज्ञापन

उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम बुधवार को वहां पहुंची लेकिन, उसके पहुंचने से पहले ही सूरज वहां से निकल गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे आरोपी सोनू की लोकेशन मुंबई में मिली है लेकिन उसके लिए अभी तक पुलिस टीम रवाना नहीं हुई है। उधर, इस लोमहर्षक हत्याकांड के बाद से इलाके में अभी भी खौफ का माहौल है। स्थिति को सामान्य करने के लिए वहां पुलिस बल बुधवार को भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed