फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Treatment of normal patients in Bailey Hospital will start again from tomorrow

प्रयागराज : बेली अस्पताल में सामान्य मरीजों का कल से फिर से शुरू होगा उपचार

Mon, 31 Jan 2022 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 07:49 PM IST
सार

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) अस्पताल के शुरू होने के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों मरीजो को बड़ी राहत मिलेगी। एल 2 कोविड अस्पताल बनने के बाद से यहां पर सामान्य मरीजों का इलाज बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Treatment of normal patients in Bailey Hospital will start again from tomorrow
prayagraj news : बेली हास्पिटल। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत के साथ कोविड अस्पताल बने बेली में मंगलवार से फिर से सामान्य मरीजों को इलाज  मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए डीएम संजय खत्री के निर्देश पर सीएमओ डॉ. नानक सरन ने आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन



तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) अस्पताल के शुरू होने के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों मरीजो को बड़ी राहत मिलेगी। एल 2 कोविड अस्पताल बनने के बाद से यहां पर सामान्य मरीजों का इलाज बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन



बेली अस्पताल में प्रतिदिन 1500 ओपीडी और करीब 6 से 7 ऑपरेशन होते थे। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उसे 5 जनवरी को कोविड अस्पताल बना दिया गया और सामान्य मरीजों की ओपीडी व इलाज को रोक दिया गया। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए एसआरएन और काल्विन अस्पताल जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों की अधिक संख्या के कारण यहां भी इलाज मिलने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में बेली अस्पताल में फिरश से ओपीडी खुलने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी ने बताया कि अस्पताल में दो दिनों से कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं भर्ती हुआ था।

एक मरीज जो भर्ती था, उसको भी उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद पूरे दिन अस्पताल का सैनेटाइजेशन का कार्य चला। एक फरवरी से अस्पताल में पहले की तरह ही ओपीडी और अन्य सुविधाओं का संचालन होगा। 



अस्पतालों में भर्ती होने की कम आ रही थी नौबत
कोरोना की तीसरी लहर में इस बार संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत कम ही आ रही थी। जिसके कारण ज्यादातर कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या कम थी। ज्यादातर मरीज में लक्षण नहीं था और वह घर पर होम आईसोलेशन में ही ठीक हो रहे थे। सिर्फ अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed