{"_id":"6a14b7de558dddd7870f7901","slug":"transformers-turned-red-due-to-intense-heat-coolers-installed-to-cool-them-down-allahabad-news-c-254-1-sald1001-107016-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर हुए लाल, ठंडा करने के लिए लगाए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर हुए लाल, ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
Tue, 26 May 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 26 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर से लेकर सभी उपकरण इन दिनों हांफ रहे हैं। इससे हबूसा मोड़ स्थित मुख्य बिजली घर के साथ ही झूंसी के सभी पांचों बिजली उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड से ओवरहीट होकर बार-बार ट्रिप करने लगे हैं। 05, 10 और 33 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए अलग से कूलर लगाए गए हैं।
गर्मी में बिजली की खपत दोगुना हो गई है। इससे ट्रांसमिशन उपकेंद्रों में लगे पावर ट्रांसफार्मर गर्म होकर थोड़ी-थोड़ी देर में कट हो रहे हैं। अधिकतम 55 डिग्री सेल्सियस तक ताप झेलने की क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों का तेल गर्म होने से उनका तापमान 70 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे दिन में ज्यादा समस्या हो रही है।
हबूसा मोड़ स्थित ट्रांसमिशन बिजली उपकेंद्र में 33 एमवीए के ट्रांसफार्मर के साथ ही एक्जास्ट फैन लगाए गए हैं। साथ ही कूलर लगाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
इसी प्रकार आवास विकास कालोनी योजना तीन स्थित बिजली उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाया गया है। साथ ही नई झूंसी, बिजली उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगाने की तैयारी है। इसी प्रकार झूंसी कोहना, उस्तापुर-महमूदाबाद और त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्रों पर पांच और दस एमवीए की क्षमता वाले चार ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगवाए गए हैं।
अवर अभियंता जीतेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से बिजली की खपत भी तकरीबन दोगुनी हो गई है। इससे दिन हो या रात पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरहीट रहते हैं। बार-बार पॉवर कट न हो इसलिए ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगाए गए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर का तेल ठंडा होता रहे और ज्यादा गर्म होने से ऑटो कट न हों। जबतक अच्छी बारिश नहीं होती और तापमान सामान्य नहीं होता, कूलर लगे रहेंगे।
लोकल फाल्ट के कारण कई इलाकों में गुल रही बिजली
भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ी खपत के साथ ही लोकल फाल्ट भी बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी नई झूंसी, झूंसी कोहना, उस्तापुर महमूदाबाद और त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र से किसी न किसी मोहल्ले में लोकल फाल्ट के कारण बिजली के आने और जाने का क्रम चलता रहा।