फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transformer blows out; power out for 16 hours in Peepalgaon.

Prayagraj News: ट्रांसफार्मर फुंका, पीपलगांव में 16 घंटे बत्ती गुल

Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Transformer blows out; power out for 16 hours in Peepalgaon.
शहर में बारिश के बाद मंगलवार रात से बुधवार तक कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। पीपलगांव में शिप्रा इंटर कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब दो बजे ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। जो बुधवार शाम छह बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इसी तरह अल्लापुर के अमिताभ बच्चन रोड क्षेत्र में मंगलवार रात एक से बुधवार सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से सोना दूभर हो गया। पीपलगांव के पार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से लोग सो नहीं सके और सुबह पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन


बैरहना और रामबाग में बुधवार सुबह करीब पांच बजे बिजली गुल हो गई। यहां शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। तिकोनिया क्षेत्र में दोपहर करीब 12 से शाम चार बजे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल सलोरी, गोविंदपुर, तेलियरगंज, जीरो रोड, किडगंज, मुठ्ठीगंज, गऊघाट समेत अन्य इलाकों रहा। एसडीओ अमित गुप्ता ने बताया कि केबल में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
न्यू खुसरोबाग उपकेंद्र से जुड़े बेनीगंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद और अयोध्यापुरी में बंच खराब होने से बिजली ट्रिपिंग होती रही। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कल्याणी देवी खंड शशांक गुप्ता ने बताया कि फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कर्मी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
मीरापुर में काली माई मंदिर के पास मंगलवार रात पेड़ गिरने के कारण मंगलवार रात भर बत्ती गुल रही। बुधवार दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई तो लो वोल्टेज ने परेशान कर दिया। स्थानीय निवासी पीसी वर्मा ने बताया कि पूरी रात परेशान रहे। दिन में बिजली तो आई लेकिन वोल्टेज लो रहा।
मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आई लेकिन वोल्टेज एकदम लो रहा। गर्मी में राहत देने में बिजली विभाग नाकाम साबित हो रहा है। - हरिमोहन वर्मा, ललिता देवी मंदिर, अध्यक्ष स्थानीय निवासी


बुधवार सुबह 11 बजे बिजली बहाल कर दी गई। लो वोल्टेज को दूर करने के लिए कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। रात तक बिजली आपूर्ति सही कर दी जाएगी। - विजय कटारिया, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed