फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of many district judges, Allahabad High Court administration issued notification

UP News : कई जिला जजों का स्थानांतरण, इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Fri, 21 Oct 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 09:28 PM IST
सार

तीन अपर सत्र न्यायाधीशों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक स्थानांतरित होने वाले जिला जजों में संत कबीरनगर में तैनात लक्ष्मीकांत शुक्ल को लखीमपुर का जिला न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
Transfer of many district judges, Allahabad High Court administration issued notification
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने कई जिला जजों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जगह तैनात किया है। इसके अलावा वाणिज्यिक न्यायालय के एक और भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्वास प्राधिकरण के दो पीठासीन अधिकारियों को जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। तीन अपर सत्र न्यायाधीशों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक स्थानांतरित होने वाले जिला जजों में संत कबीरनगर में तैनात लक्ष्मीकांत शुक्ल को लखीमपुर का जिला न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह जिला जज हापुड़ ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी को गोंडा का जिला न्यायाधीश, जिला जज गोंडा के रवींद्र कुमार को हापुड़ का जिला न्यायाधीश बनाया गया है। कानपुर नगर वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी सैयद मौज बिन आसिम को कासगंज का जिला न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर के भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्वास प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजीव पांडेय को बागपत का जिला न्यायाधीश, लखनऊ वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी हरीश त्रिपाठी को संत कबीर नगर का जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा तीन अपर सत्र न्यायाधीशों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसमें रामपुर में तैनात अपर सत्र न्यायाधीश निशांत देव को लखनऊ, अर्चना यादव को लखनऊ (फास्ट ट्रैक कोर्ट) और लखनऊ में तैनात विनय सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट से लखनऊ में अपर सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed