फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   transaction dispute, bullets were fired on the Vice President of BJP Kisan Morcha

प्रयागराज : लेनदेन के विवाद में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पर चलवाई थीं गोलियां

Fri, 19 Nov 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
transaction dispute, bullets were fired on the Vice President of BJP Kisan Morcha
arrest - फोटो : istock

फाफामऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा पर लेनदेन के विवाद में सुपारी देकर हमला कराया गया था। दो प्रॉपर्टी डीलरों ने ही यह साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनसे पूछताछ में ही इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


आठ नवंबर को फाफामऊ के लेहरा गांव में यह वारदात हुई थी। घर से कुछ दूर पर ही भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। भाजपा नेता के पिता राजकुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचने पर भाजपा नेता ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए। पुलिस का दावा है कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इस पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता प्रॉपर्टी का काम करते हैं और पकड़े गए गद्दोपुर गांव के सुरेंद्र प्रजापति एवं अतुल द्विवेदी भी जमीन के ही खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उनका भाजपा नेता से जमीन के रुपयों को लेकर ही विवाद चल रहा था और इसी को लेकर उन्होंने उन पर हमले की साजिश रची। सुपारी देकर शूटरों का इंतजाम किया और फिर उनसे हमला करवाया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने शूटरों केनाम तो नहीं बताए हैं लेकिन उनके मोबाइल में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनके आधार पर शूटरों की तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि  पुलिस के पास इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि वारदात के वक्त दोनों आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे। शूटरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed