फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains will have additional stoppage in Maihar-Vindhyachal, buses will operate from Zero Road every 30 minutes

Navratri : मैहर-विंध्याचल में ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव, जीरो रोड से हर 30 मिनट पर बसें होंगी संचालित

Sat, 29 Mar 2025 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

नवरात्र पर 30 मार्च से विंध्याचल और मैहर के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव होगा। इन दोनों ही स्टेशनों पर नवरात्र में प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी से जाने वाली कई ट्रेनों का ठहराव रविवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Trains will have additional stoppage in Maihar-Vindhyachal, buses will operate from Zero Road every 30 minutes
मां विंध्यवासिनी देवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्र पर 30 मार्च से विंध्याचल और मैहर के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव होगा। इन दोनों ही स्टेशनों पर नवरात्र में प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी से जाने वाली कई ट्रेनों का ठहराव रविवार से शुरू हो जाएगा। विंध्याचल स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए पांच ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा। मैहर स्टेशन पर नवरात्र में 15 जोड़ी ट्रेनों का पांच-पांच मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव होगा। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पांच नए टिकट काउंटर, एक खोया पाया केंद्र व एक पूछताछ केंद्र बनया गया है। यहां ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव 30 मार्च से छह व 12 अप्रैल को रहेगा। इस दौरान त्रिवेणी व प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विंध्याचल में इनका आज से ठहराव

12141 लोकमान्य तिलक - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
12142 पाटलिपुत्र - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

15946 डिब्रूगढ़ - लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस
15648 गुवाहाटी - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

12335 भागलपुर - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
मैहर स्टेशन पर इनका आज से ठहराव

11055/11056 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर
11059/11060 लोकमान्य तिलक ट. छपरा

12669/12670 चेन्नई-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस
19051/19052 वलसाड मुजफ्फरपुर

11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षा भूमि एक्सप्रेस
15268/15267 लोकमान्य तिलक ट. - रक्सौल

18201/18202 दुर्ग-नवतनवा
11037/11038 पुणे - गोरखपुर

17610/17609 पूर्णा - पटना
22103/22104 लोकमान्य तिलक ट.- अयोध्या कैंट

18610/18609 लोकमान्य तिलक ट. - रांची
22971/22972 बांद्रा ट.- पटना

22131/22132 पुणे - बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस
15647/15648 लोकमान्य तिलक ट.- गुवाहाटी

19045/19046 सूरत- छपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल के लिए यूपी रोडवेज करेगा 200 बसों का संचालन

नवरात्र पर यूपी रोडवेज भी विंध्याचल के लिए 200 बसें चलाएगा। प्रयागराज के जीरो रोड बस स्टेशन 50 बसें चलेंगी। सुबह चार से रात 11 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर विंध्याचल-मिर्जापुर के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि बसों का संचालन छह अप्रैल तक होगा। इस दौरान मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर 65, मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर 25, मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज मार्ग पर 50, मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर 05, मिर्जापुर-राबर्टसगंज मार्ग पर 30, मिर्जापुर-हनुमना मार्ग, प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल, बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल एवं कौशाम्बी के कड़ा धाम-प्रयागराज-विंध्याचल मार्ग पर 05-05 बसें नवरात्र के दौरान हर रोज संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed