फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains will be run in the direction where there is a crowd; rakes of special trains have started arriving.

Prayagraj News : जिस रूट की तरफ होगी भीड़ उसी दिशा में चला दी जाएगी ट्रेन, स्पेशल ट्रेनों के आने लगे रेक

Sun, 21 Dec 2025 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Dec 2025 04:53 PM IST
सार

अगले वर्ष की शुरूआत में लगने जा रहे माघ मेले को लेकर इस बार रेलवे विशेष इंतजाम करने जा रहा है। रेलवे द्वारा पहली बार स्पेशल ट्रेनों के दोनों ओर इंजन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Trains will be run in the direction where there is a crowd; rakes of special trains have started arriving.
प्रयागराज जंक्शन पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले वर्ष की शुरूआत में लगने जा रहे माघ मेले को लेकर इस बार रेलवे विशेष इंतजाम करने जा रहा है। रेलवे द्वारा पहली बार स्पेशल ट्रेनों के दोनों ओर इंजन लगाए जाएंगे। ताकि इंजन रिवर्सल में लगने वाले समय की बचत हो और जिस रूट की तरफ भीड़ हो उसी दिशा में स्पेशल ट्रेन चला दी जाए। इसके अलावा माघ मेला के लिए मेमू ट्रेन के भी काफी रेक मंगवाए जा रहे हैं। क्योंकि मेमू ट्रेन में भी दोनों ओर इंजन रहता है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर विभिन्न जोनल रेलवे से प्रयागराज में स्पेशल ट्रेनों के रेक पहुंचने शुरू हो गए हैं। अभी दो दिन पहले ही नागपुर से 20 कोच का एक रेक यहां पहुंचा है। इसके अलावा यहां तिरुपति, मछलीपट्टनम, चर्लापल्ली, पुणे, मुंबई से भी स्पेशल ट्रेनों के रेक यहां आ रहे हैं। रविवार से यहां रेक आने शुरू हो जाएंगे। स्पेशल ट्रेन के यह रेक आसपास के स्टेशनों पर खड़े किए जाएंगे।

विज्ञापन

माघ मेले को लेकर इस बार तमाम इंतजाम महाकुंभ वाले ही किए जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों में इंजन लगाने के समय में बचत हो इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि उसके दोनों तरफ इंजन लगाए जाएं। -अमित कुमार सिंह,पीआरओ प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed