फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains going to Uttarakhand, Himachal and Darjeeling are full, people are struggling for confirmed berths

Prayagraj News: उत्तराखंड, हिमाचल व दार्जिलिंग जाने वालीं ट्रेनें फुल, कंफर्म बर्थ के लिए जद्दोजहद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Uttarakhand, Himachal and Darjeeling are full, people are struggling for confirmed berths
जिले के अधिकांश स्कूलों-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां होने वाली है। लोग अपने परिवार संग हिल स्टेशन जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, यहां जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें अगले डेढ़ माह तक फुल हैं। लोगों को ट्रेन में कंफर्म बर्थ के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पहलगाम हमले के बाद कश्मीर जाने वाले यात्रियों की तादाद कम हुई है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ ही पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और सिक्किम के गंगटोक जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। मई में हिल स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग भी नहीं मिल रही। कमोवेश यही स्थिति वापसी की भी है। नार्थ-ईस्ट के दार्जिलिंग और गंगटोक के लिए लोगों को न्यू जलपाईगुड़ी एवं अन्य हिल स्टेशनों के लिए लोगों को ट्रेन से गुवाहाटी तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहां से वाहनों के माध्यम से लोग सेवन सिस्टर्स के नाम से मशहूर मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड के तमाम हिल स्टेशन पहुंचते हैं। फिलहाल इन हिल स्टेशनों के निकटवर्ती स्टेशन तक जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, डिब्रूगढ़ राजधानी, नार्थ ईस्ट, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ समेत अन्य ट्रेनों में मई एवं जून तक वेटिंग टिकट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमाचल जाने वाली सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है। देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस में 20 जून तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म बर्थ नहीं है। ऋषिकेश जाने वाली योगनगरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस के स्लीपर में 17 जून तो एसी श्रेणी 22 जून से बर्थ उपलब्ध है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के तमाम हिल स्टेशन के निकटवर्ती स्टेशन चंडीगढ़, कालका एवं पठानकोट जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। प्रयागराज से इन शहरों के लिए मुरी एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर, हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस है। ऊंचाहार में 25 मई के बाद कुछ तिथियों में चंडीगढ़ के लिए बर्थ उपलब्ध है, शेष अन्य ट्रेनों में 15 जून तक जगह नहीं है।

कंफर्म बर्थ न मिलने से नहीं बन पा रहा घूमने का प्लान
नैनी के प्रखर श्रीवास्तव बताते हैं जून के पहले सप्ताह में वह हिमाचल के धर्मशाला जाने वाले थे। लेकिन, प्रयागराज से वहां जाने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। इसी तरह करेली की जीनत ने बताया कि दार्जिलिंग और गंगटोक जाने के लिए न्यूजलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी जाने वाली किसी भी ट्रेन में 15 जून तक बर्थ नहीं है। एक ट्रेवल्स एजेंट से भी संपर्क किया है। उसने तत्काल टिकट के लिए प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed