{"_id":"5813aa554f1c1b870dbc1e0c","slug":"trains-buses-all-flights-are-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें, बसें, फ्लाइट सभी रही फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें, बसें, फ्लाइट सभी रही फुल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की भीड़ का असर ट्रेनों और बसों में ही नहीं, बल्कि विमान सेवा पर भी पड़ा है। लंबे समय बाद शुक्रवार को दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली एयर इंडिया की दोनों फ्लाइटें फुल आईं। बताया जा रहा है कि शनिवार एवं रविवार को भी इलाहाबाद आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक भी सीट खाली नहीं है। उधर, दिवाली के पहले इलाहाबाद आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस आई। रोडवेज की बसों में भी आज खासी भीड़ गई। भीड़ बढ़ती देख रोडवेज को 50 अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना पड़ा।
रोडवेज के सिविल लाइंस स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सर्वाधिक भीड़ पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की तरफ जाने वाले यात्रियों की रही। इसे देखते हुए रोडवेज द्वारा आजमगढ़, बदलापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर आदि जिलों के लिए दिन भर में 50 अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। यही हाल चित्रकूट रूट का भी रहा। इस रूट के लिए रोडवेज ने 15 अतिरिक्त बसें चलाई। इस दौरान जिन रूटों पर भीड़ कम थी, वहां की बसें भी भीड़ वाले रूटों पर लगा दी गई।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक शनिवार को भी अतिरिक्त बसें चलानी पड़ सकती हैं। वहीं एयर इंडिया ने भी दिवाली बाद दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट चलाने की डिमांड की है। उधर इलाहाबाद जंक्शन आने वाली ट्रेनों की बात करें तो शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम, नौचंदी, मथुरा, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल यात्रियों से ठसाठस आई। इन ट्रेनों के स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट वाले ढेरों यात्री जमीन पर चादर बिछाकर कर आए। शाम को भी इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ गई।