फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train the entire load on the bus , heavy crowds at the station

ट्रेन का सारा लोड बस पर, स्टेशन पर भारी भीड़

Tue, 26 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 26 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Train the entire load on the bus , heavy crowds at the station
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक के बाधित होने के बाद सिविल लाइंस, लीडर रोड और जीरो रोड बस स्टेशन पर भीड़ टूट पड़ी। यात्रियों की भारी भीड़ के आगे रोडवेज भी बेबस नजर आया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापगढ़, मिर्जापुर की बसों को निरस्त कर कानपुर रूट पर रवाना किया गया। सिराथू में घटना स्थल पर यात्रियों को लेकर दो दर्जन से अधिक बसों को भेजा गया। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने सैनी बस स्टेशन पर 10 अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की थी। दो बसें देर रात तक घटनास्थल पर खड़ी थीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली नॉनस्टॉप बसों को भी सैनी बस स्टेशन पर रोका गया। घटना स्थल के समीप पुलिस भी हर बस, यात्री जीप और ट्रकों को रोककर लोगों को कानपुर की ओर रवाना करती। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सर्वाधिक भीड़ रही। जंक्शन पर ट्रेनों के निरस्त या लेट होने की जानकारी मिलने के बाद यात्री बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए थे। कानपुर और आगरा की ओर जाने वाली बसों में तो तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। खुल्दाबाद के रितेश केसरवानी के दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उनको हर हाल में दिल्ली पहुंचना था। ट्रेन नहीं मिली तो वह सीधे सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंच गए। उनको सीट नहीं मिली तो वह बस में खड़े-खड़े ही रवाना हुए। ऐसा ही हाल अन्य यात्रियों का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed