फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train shedule in winter season

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, रोडवेज में बढ़ी भीड़

Mon, 30 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Train shedule in winter season
Train shedule in winter season - फोटो : CITY DESK
समय की पटरी से उतरी वंदे भारत एक्सप्रेस, हर रोज आ रही देरी से
विज्ञापन

प्रयागराज। कोहरे की वजह से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतर गया है। बीते कुछ दिनों के मुकाबले रविवार को ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ कम तो रही लेकिन जो ट्रेनें लेट रहीं उससे यात्रियों को परेशानी हुई। लेटलतीफी के कारण अब आसपास के जिलों में जाने वाले लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। इस वजह से वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ रूट की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इससे रोडवेज की इस सीजन में आय भी बढ़ी है।

इलाहाबाद जंक्शन पर रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से विलंब से पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही ओर से घंटे भर से ज्यादा लेट रही। हालांकि इस बीच प्रयागराज एक्सप्रेस रात में कम कोहरे की वजह से ज्यादा लेट नहीं हुई। सुबह महज 50 मिनट की देरी से ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इसी तरह दिल्ली रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनों में रीवा, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, मंडुवाडीह एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी में जंक्शन पहुंच सकी। उधर ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से सप्ताह भर के दौरान रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रात्रिकालीन बसों में यात्री सफर करने से भले ही परहेज कर रहे हों लेकिन दिन में चलने वाली अधिकांश बसें फुल चल रही है। बीते वर्ष दिसंबर माह में रोडवेज ने तकरीबन 2.20 करोड़ की आय की थी। इस बार यह आंकड़ा 25 दिसंबर तक ही पार हो गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि परिक्षेत्र के आठों डिपो की बसों में दिन के वक्त यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
महाबोधि एक्सप्रेस 3 घंटे
सीमांचल एक्सप्रेस 4 घंटे
मुरी एक्सप्रेस 4 घंटे
स्वतंत्रता सेनानी 6.50 घंटे
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 3 घंटे
जयपुर-इलाहाबाद 1.50 घंटे
रीवा एक्सप्रेस 1.20 घंटे
हमसफर एक्सप्रेस 1.30 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed