फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train manager sitting on strike outside the lobby of Prayagraj Junction

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन की लॉबी के बाहर धरने पर बैठे ट्रेन मैनेजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Train manager sitting on strike outside the lobby of Prayagraj Junction
ऑल इंडिया गार्ड काउंसलिंग की ओर से प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित लॉबी के बाहर प्
ट्रेन मैनेजर को लाइन बॉक्स की जगह ट्राली बैग देने के विरोध में ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कहा गया कि उन्हें लाइन बॉक्स ही दिया जाए, क्योंकि इससे सभी ट्रेन मैनेजरों को खासी सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

दरअसल, देश के तमाम जोनल रेलवे ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे लाइन बॉक्स की जगह ट्रेन मैनेजरों को ट्राली बैग देने की तैयारी की है। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के जोनल सचिव राजीव मिश्रा ने बताया कि रनिंग स्टाफ को देने वाले सामान में तकरीबन 10 पटाखे और 80 ग्राम विस्फोटक होता है। किसी अनहोनी पर उसका उपयोग होता है। उसे ट्राली बैग में रखकर ड्यूटी करना और बाद में घर ले जाना खतरनाक हो सकता है, जबकि लाइन बाक्स मजबूत होने से सुरक्षित भी होते हैं।
विज्ञापन

उधर, गार्ड काउंसिल की इस मांग का एनसीआरईएस, एनसीआरएमयू, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ आदि ने भी समर्थन दिया है। कर्मचारी संघ के रूपम पांडेय ने बताया कि उन्होंने समर्थन पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अरुण गौड़, अयाज फारुकी, नीरज जोशी, शाखा सचिव रुद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार, सुभाष प्रजापति, सत्यनारायण, राकेश यादव मौजूद रहे। वहीं, संगम स्टेशन पर भी ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले ट्रेन मैनेजरों ने प्रदर्शन किया। यहां एके पांडेय, ज्ञान सिंह, बंशी लाल यादव, पुष्पेंद्र कुमार, मधुकर, शशांक व नरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed