{"_id":"58504c1f4f1c1b775d64a0ea","slug":"train-in-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ट्रेनें निरस्त, 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ट्रेनें निरस्त, 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण मंगलवार को भी रेल संचालन अस्त व्यस्त रहा। दिल्ली रूट की ट्रेनें इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित हुईं। इस रूट की 50 से ज्यादा ट्रेनें मंगलवार को घंटों विलंबित रही। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन और प्रयाग की 14 ट्रेनों के निरस्त होने से भी यात्रियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। ट्रेनों के इंतजार में सैकड़ों यात्री सर्द हवा के थपेड़े जंक्शन पर झेलते रहे। गनीमत रही कि दोपहर तीन बजे के बाद भी आने के बावजूद इलाहाबाद जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस समय से रवाना कर दी गई।
पिछले कई दिनों से कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतर गया है। दिल्ली रूट की ट्रेनें इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं। आलम ये है कि कई ट्रेनें एक-एक दिन की देरी से जंक्शन पहुंच रही है। ट्रेनों को समय से चलाने के लिए उन्हें निरस्त भी किया जा रहा है ताकि अगली तिथि में वे समय से चल सके, लेकिन अब तक इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। मंगलवार को 13008 तूफान एक्सप्रेस, 14164 संगम एक्सप्रेस, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12401 मगध एक्सप्रेस, 12312 कालका मेल, 22441/22442 कानपुर इंटरसिटी, 54375/54376 प्रयाग-जौनपुर पैसेंजर, 64595/64596 इलाहाबाद-मुगलसराय मेमू निरस्त रही। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। उधर विलंब से आने की वजह से शाम 5.40 बजे रवाना होने वाली नौचंदी को रात 10.40 बजे, रात 11.25 बजे रवाना होने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस को रात 01.30 बजे और रात 11.30 बजे रवाना होने वाली इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस रात दो बजे के बाद रवाना की गई।
34 घंटे की देरी से आई शिवगंगा एक्सप्रेस
0 मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस मंगलवार को इलाहाबाद पहुंची तो मालूम पड़ा कि वह 34.15 घंटे की देरी से आई। इसे सोमवार की सुबह 3.45 बजे इलाहाबाद पहुंचना था, लेकिन विलंब से चलने की वजह से गाड़ी संख्या 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर दो बजे इलाहाबाद पहुंच सकी।