फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trailer collides from behind with truck parked on the roadside, driver dies

Prayagraj News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides from behind with truck parked on the roadside, driver dies
प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित सकरामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह केबिन में ही फंसा रह गया। लोगों की मदद से दरवाजे को काटकर चालक को गंभीर हालत में निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान विशाल कुमार पांडेय (23) पुत्र रवींद्रनाथ पांडेय ग्राम कुर्दा पंडित का पुरवा जिला बस्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरामऊ स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बालू ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रेलर का अगला ट्रक से चिपक गया। हादसे में ट्रेलर चालक विशाल कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद ट्रेलर का दरवाजा काटकर विशाल को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed