{"_id":"5f9f1214099b6e1ff5664c2b","slug":"traffic-will-be-stopped-at-shastri-bridge-next-three-sundays-for-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के लिए अगले तीन रविवार शास्त्री पुल पर रोका जाएगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के लिए अगले तीन रविवार शास्त्री पुल पर रोका जाएगा यातायात
Mon, 02 Nov 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : shastri bridge prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ट्रक हादसे के कारण क्षतिग्रस्त हुए शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए कम से कम तीन रविवार को यातायात को कई घंटों के लिए पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा। यह आकलन इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की टीम ने किया है। कानपुर से आई दो सदस्यों की टीम रविवार की दोपहर शास्त्री पुल पर क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने पहुंची थी।
शास्त्री पुल पर शुक्रवार की रात ढाई बजे एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा था। इसमें पुल की पटरी, तीन रेलिंग सहित नीचे सपोर्ट देने के लिए लगाया गया पिलर टूटकर लटक गया। हादसे में ट्रक चालक समेत उसमें सवार लोग जख्मी हो गए थे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के तीन ओर से पूरी तरह बैरिकेडिंग कर आवागमन को फिलहाल बहाल कर दिया है। पुल पर सुरक्षा के लिए पीएसी लगाई गई है, जिससे कि क्षतिग्रस्त वाले हिस्से को देखने के लिए भीड़ न जुट सके।

मरम्मत में लगेंगे चार हफ्ते
रविवार को एक्सपर्ट टीम ने शास्त्री पुल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाले हिस्से को देखा। पुल की पटरियां 12 मीटर तक टूट गई है। पूरा हिस्सा आरसीसी पिलर का है। अब उसे बनाने में चार हफ्ते का समय लगेगा। सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू होगा। टूटे हिस्से को एपाक्सी से बनाया जाएगा। एपाक्सी से चार से पांच घंटे में मजबूत जोड़ तैयार हो जाती है। मरम्मत का काम प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। उस दौरान शास्त्री पुल को पूरी तरह से बंद रखना होगा, क्योंकि, काम के दौरान किसी भी तरह पुल पर झटका नहीं लगना चाहिए। वरना, जोड़ होना मुश्किल हो जाएगा। पुल पर आवागमन को पूरी तरह से बंद करना होगा, इसके लिए सोमवार को जिला प्रशासन के अफसरों से बात की जाएगी।
विज्ञापन