फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic stopped again on Nawab Yusuf Road from today

नवाब यूसुफ रोड पर आज से फिर आवागमन बंद

Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped again on Nawab Yusuf Road from today
Traffic stopped again on Nawab Yusuf Road from today - फोटो : CITY DESK
नवाब यूसुफ रोड पर आज से फिर आवागमन बाधित
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए लागू किया गया डायवर्जन
श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार तय होगी अवधि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए शहर में एक बार फिर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके तहत फायर ब्रिगेड चौराहे से नवाब यूसुफ रोड पर आवागमन एक बार फिर बाधित रहेगा। इस मार्ग से केवल जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से निकासी करने वाले श्रद्धालु आ सकेंगे।
व्यवस्था के अनुसार, रेलवे स्टेशन जाने के लिए श्रद्धालुओं को फायर ब्रिगेड चौराहे से, जानसेनगंज, लीडर रोड होकर भेजा जाएगा। जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड से ही दिया जाएगा। एक अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था यह कि गई है कि हर्षवर्धन चौराहे से जीटी जवाहर चौराहे की ओर सीधे वाहन नहीं जा सकेंगे। मसलन बांगड़ चौराहे की ओर से आने वाले वाहन सीधे जीटी जवाहर की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें हर्षवर्धन चौराहे से बाएं मुड़कर सीएमपी तिराहे तक जाना होगा और फिर वहां से यू टर्न लेकर हर्षवर्धन चौराहे से जीटी जवाहर जाना होगा। इसी तरह सीएमपी तिराहा से हर्षवर्धन चौराहा होकर नैनी जाने वालों को बाएं मुड़कर जीटी जवाहर से टैम्पो स्टैंड चौराहा होकर पुल के नीचे से सड़क पार करनी होगी और फिर वह नैनी की ओर जा सकेंगे। इसी तरह बालसन की ओर से जीटी जवाहर आने वाले वाहनों को भी बाएं मुड़कर टैंपो स्टैंड चौराहे से मुड़ना होगा। बांगड़ से झूंसी की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से सीधे शास्त्री ब्रिज की ओर जाएंगे। फिलहाल यह व्यवस्था तीन दिनों के लिए की गई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए यह अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा पौष पूर्णिमा की तरह ही एक बार फिर से शहर में तीन दिनों के लिए भारी कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध पासधारक वाहनों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed