फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic jams crisscross the Civil Lines area on Christmas Day, with vehicles snaking through several parts

Prayagraj : क्रिसमस पर सिविल लाइंस क्षेत्र में चौतरफा जाम, शहर के कई इलाकों में रेंगते रहे वाहन

Thu, 25 Dec 2025 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 07:29 PM IST
सार

क्रिसमस मेले में भीड़ उमड़ने की वजह से बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में चौतरफा जाम लग गया। सबसे खस्ता हाल एमजी मार्ग का रहा। सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, हनुमान मंदिर चौराहा समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन
Traffic jams crisscross the Civil Lines area on Christmas Day, with vehicles snaking through several parts
सिविल लाइंस स्थित आल सेंट कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस में प्रार्थना करते मसीह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्रिसमस मेले में भीड़ उमड़ने की वजह से बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में चौतरफा जाम लग गया। सबसे खस्ता हाल एमजी मार्ग का रहा। सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, हनुमान मंदिर चौराहा समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग होने की वजह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महज पांच मिनट का सफर वाहन चालकों को आधे से एक घंटे में पूरा करना पड़ा। रात करीब 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन


क्रिसमस के मौके पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। सेंट जोसेफ, लाल गिरजाघर समेत अन्य चर्च के आसपास भी मेले जैसा माहौल रहा। छुट्टी का दिन होने की वजह से अन्य समुदायों के लोग भी घूमने निकले। ज्यादातर लोग छुट्टी बिताने के लिए सिविल लाइंस पहुंचे। यहां पर क्रिसमस मनाने वालों की भीड़ पहले से ही एकत्र थी।
विज्ञापन


नतीजन शाम चार बजे से एमजी मार्ग के साथ ही हाट स्टफ, विवेकानंद चौराहा, मिश्रा भवन भवन चौराहा, एकलव्य चौराहा, नवाब युसुफ रोड, ऑटो सेल्स चौराहा, पत्रिका चौराहा समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया। गाड़ियां रेंग कर चलती रही। पुलिस को सुभाष चौराहे से बैरिकेडिंग कर पत्थर गिरजाघर की ओर जाने वाला रास्ता बंद करना पड़ा। वहीं, पत्थर गिरजाघर से भी वाहनों का आवागमन बंद कर यातायात डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी रेंगते रहे वाहन

जाम की स्थिति यह रही कि एमजी मार्ग पर हनुमान मंदिर से हिंदू हाॅस्टल चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल लोक सेवा आयोग चौराहा से हिंदू हॉस्टल और वहां से कंपनी बाग गेट नंबर एक तक रहा। यहां पर घंटों वाहन रेंगते रहे। मम्फोर्डगंज निवासी बाइक सवार निवासी आकाश कुशवाहा ने बताया कि वह दोस्त के साथ पत्थर गिरजाघर चौराहे के पास घुमने जा रहे हैं लेकिन हिंदू हॉस्टल के पास जाम में करीब एक आधे घंटे से फंसा हूं। हालांकि, मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम को खुलावाया।

इन-इन मार्गाें पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग

सुभाष चौराहा से पत्थर गिरजाघर चौराहा

पोस्ट ऑफिस चौराहा से पत्थर गिरजाघर चौराहा

अंबेडकर चौराहे से पत्थर गिरजाघर

एमजी मार्ग हनुमान मंदिर से कंपनी बाग

पत्रिका चौराहा से कंपनी बाग गेट नंबर एक

हिंदू हॉस्टल चौराहा से कंपनी बाग गेट नंबर एक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed