{"_id":"6a2dbc3e0345cb739c0223c0","slug":"traffic-flows-smoothly-on-shastri-bridge-two-wheelers-and-four-wheelers-ply-on-both-lanes-allahabad-news-c-407-1-ggp1022-16065-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क किनारे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क किनारे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
Sun, 14 Jun 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
मिश्रा बाध में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर देखने को पहुंचे लोग
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत रीवा राजमार्ग पर सड़वा गांव व मिश्राबांध में शनिवार दोपहर सड़क किनारे नाले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर कौंधियारा पुलिस के साथ एसीपी कौंधियारा व फाॅरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
लोगों का कहना है कि हाईवे होने के कारण कोई रात के अंधेरे में शव यहां फेंककर चला गया होगा। शव की दशा काफी खराब हो चुकी है, पूरा शरीर काला पड़ चुका है। एसीपी कौंधियारा ने बताया कि पांच-छह दिन पुराना शव है, उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के साथ जिले के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जांच की जा रही है। महिला का शव यहां कैसे मिला इसके लिए आस-पास के दुकानदारों से बातचीत कर इस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।