फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic flows smoothly on Shastri Bridge; two-wheelers and four-wheelers ply on both lanes

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर यातायात सुचारू, दोनों लेन पर दौड़े दो और चारपहिया वाहन

Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic flows smoothly on Shastri Bridge; two-wheelers and four-wheelers ply on both lanes
शास्त्री पुल के दक्षिणी लेन पर शनिवार को सड़क की छिलाई के बाद पड़ा मलबा=स्रोत संवाद
गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर शनिवार को यातायात पूरी तरह सुचारू रहा। पुल के दक्षिणी लेन पर मरम्मत कार्य के बावजूद दो और चारपहिया वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। यह व्यवस्था शुक्रवार को लगे छह घंटे के भीषण जाम के बाद प्रशासन ने लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शास्त्री पुल पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण सुबह नौ बजे से भीषण जाम लग गया था। यह जाम झूंसी पुलिस बूथ से अलोपीबाग तक करीब पांच किलोमीटर था और छह घंटे तक लगा रहा। भीषण गर्मी में फंसे लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हुई। झूंसी और ट्रैफिक पुलिस को भी जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रशासन ने शुक्रवार शाम को लोक निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से सुबह आठ से रात आठ बजे तक दक्षिणी लेन पर भी वाहनों को गुजारा जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को दिनभर यातायात पूरी तरह सुचारू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने तीन जून से शुरू किया है। शुरुआत में दक्षिणी लेन पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई थी। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण आठ से दस जून तक दोनों लेन पर आवागमन सुनिश्चित किया गया था। पाबंदी हटने के बाद शुक्रवार से दोबारा वनवे व्यवस्था लागू होते ही जाम की स्थिति बनी।

यात्रियों को मिली राहत
यातायात सामान्य रखने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल तैनात किए गए थे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मिलिंग मशीन से सड़क की छिलाई और मलबा हटाने का कार्य करते रहे। प्रशासन के इस निर्णय से गंगापार के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अब मरम्मत कार्य के दौरान भी सुचारू आवागमन की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed