फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traders, doctors came on the road to protest against the demolition on Pannalal Road

पन्नालाल रोड पर तोड़फोड़ के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, डॉक्टर

Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders, doctors came on the road to protest against the demolition on Pannalal Road
prayagraj news : JCB - फोटो : prayagraj
पन्ना लाल रोड पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की आशंका से परेशान व्यापारी और डॉक्टर सड़क पर उतर आए हैं। व्यापार मंडल, ड्रगिस्ट एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन ने एका दिखाते हुए विरोध तेज कर दिया है। व्यापारियों और चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने कर्नलगंज क्षेत्र के पार्षद के साथ जिलाधिकारी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। वहां से उन्हें पीडीए वीसी के पास भेजा गया, जिनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इस संबंध में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों और सांसदों को ट्विट कर शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


पन्ना लाल रोड पर पीडीए ने स्मार्ट सड़क निर्माण के लिए लाल निशान लगाए हैं। यहां काम भी शुरू कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण से सहमे लोगों ने बुधवार को बैठक में तय रणनीति के हिसाब से बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम बैठक में थे, सो उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों और डॉक्टरों की बातें सुनीं फिर पीडीए उपाध्यक्ष से मिलने को कहा। 
विज्ञापन


पन्ना लाल रोड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों के मुताबिक इस सड़क की सभी जमीन फ्री होल्ड है। लोगों ने नक्शा पास कराने के बाद निर्माण कराया है। ऐसे में आजाद पार्क की बंजर भूमि अधिग्रहीत करने के बजाय नर्सिग होम, डॉक्टर, इंजीनियर आवास और दुकानों को तोड़ना ठीक नहीं है। लोगों का आरोप है कि पीडीए ने लाल निशान लगाए पर किसी भी भवन स्वामी को नोटिस नहीं दिया। ऐसे में तोड़फोड़ की जाती है तो लगभग सभी मकान जड़ से हिल जाएंगे। लोगों को भारी नुकसान होगा, जिसकी भरपाई के लिए आश्वासन देने के बजाय अफसर लोगों से खुद निर्माण तोड़ने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पन्ना लाल रोड वेलफेयर सोसाइटी और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लालू मित्तल के मुताबिक ध्वस्तीकरण के खौफ में लोग परेशान होकर घूम रहे हैं। कहीं से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है। डीएम से मुलाकात करने गए लोगों में पार्षद आनंद घिल्डियाल, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अनुज गुप्ता, राहुल सहाय, डॉ. मुकुल सिंह, रितेश पाल, चारू वालिया, व्यापार मंडल के रमेश केसरवानी, सुशांत केसरवानी,  अनूप वर्मा, अमित सिंह बबलू, उमंग ग्रोवर, मुसाब खान, अनु केसरवानी, विशाल कन्नौजिया, विपुल मित्तल, रामजी जैन आदि मौजूद रहे। 

अफसर आवास, मेडिकल कॉलेज परिसरऔर कई नर्सिंग होम के साथ है केसर भवन

पन्ना लाल रोड की एक पटरी पर लेडीज क्लब, एक गेस्ट हाउस, आजाद पार्क की चहारदीवारी है। वहीं दूसरी तरफ प्रीति हॉस्पिटल, राज नर्सिंग होम, बालाजी चिकित्सालय, डॉ, रोहित गुप्ता, डॉ, आरएन मिश्रा का हरि नेत्रालय, डॉ, डीके निगम का आवास और क्लीनिक, डॉ. एके बजाज क्लीनिक है। साथ ही कई मेडिकल स्टोर, डॉक्टर आवास, अफसर लेन, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर निवास और अन्य रिहायशी भवन बने हैं। कई न्यायिक अफसरों के भी आवास इसी पटरी पर है। विश्व हिंदू परिषद का केसर भवन, वेद विद्यालय की दीवार भी कार्रवाई की जद में है। सभी पर लाल निशान लगाए गए हैं। व्यापारियों का सुझाव है कि इस पटरी को छोड़कर अफसर चाहें तो आजाद पार्क की बंजर भूमि पर सड़क बना सकते हैं। फिलहाल इस बारे में असमंजस बना है, लोग ध्वस्तीकरण की आशंका से सहमे हैं। 

आजाद पार्क की दीवार तोड़ी, ग्रिल उखाड़ी

पीडीए ने पन्ना लाल रोड पर स्मार्ट सड़क के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। अफसर लेने की चहारदीवारी गिराने के बाद बृहस्पतिवार को आजाद पार्क की एमजी मार्ग छोर से बाउंड़्री का एक हिस्सा तोड़ा गया। ग्रिल भी उखाड़ी गई। साथ ही एक सिरे सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई कर गिट्टी डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। काम में तेजी व्यापारियों और डॉक्टरों के बीच चिंता का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed