Trade Union Strike Prayagraj: ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में उतरे बीमा व बैंक के कर्मचारी, सरकार को घेरा
ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में यूनियन बैंक और एलआईसी के मंडल कार्यालय पर कर्मचारियों ने हाथ में नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विस्तार
ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में यूनियन बैंक और एलआईसी के मंडल कार्यालय पर कर्मचारियों ने हाथ में नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि सरकार की दोहरी नीति के चलते कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। सांसद और विधायकों को पेंशन दिया जा रहा है और कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लाईज फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए और बैंक कर्मियों एवं बैंकिंग उद्योग की मांगों के निराकरण के लिए नौ जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को यूनियन के नेताओं ने सभी बैंकों की शाखाओं को बंद करवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.